जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन करायें-जिलाधिकारी
दिनांक 06 अप्रैल 2026 प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में अधिशासी अभियन्ता ओ.पी. चौरसिया द्वारा पिछली बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की। सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि गत माह की तुलना में इस माह सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। जनपद में जो भी ब्लैक स्पाट चिन्हित किये गये थे उनका कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विद्यालयों में वाहनों के फिटनेस हेतु शासन स्तर से जो गाइडलाइन जारी की गयी है उसके अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं एआरटीओ बैठक कर लें जिससे समस्त विद्यालयों में संचालित वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र पर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सड़कों के किनारे जो भी मटेरियल रख दिये जाते है उससे दुर्घटनायें होने की सम्भावनायें रहती है, सड़कों के किनारे मटेरियल कदापि न रखे जाये अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियन्ता ओ.पी. चौरसिया, एआरटीओ दिलीप गुप्ता, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष विजय सिंह, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें