एटा को मिली बड़ी सौगात: 65 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड

एटा को मिली बड़ी सौगात: 65 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बस स्टैंड

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद के विकास को नई गति देते हुए एटा को एक बड़ी सौगात मिली है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के प्रयासों से लंबे समय से प्रस्तावित आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित स्थल पर लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत एक अत्याधुनिक बस अड्डा तैयार किया जाएगा। यह बस स्टैंड सुविधाओं के मामले में एयरपोर्ट स्तर का होगा, जिससे यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
बस स्टैंड में यात्रियों के लिए आधुनिक वेटिंग एरिया, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पार्किंग, टिकट काउंटर और डिजिटल सूचना प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे न केवल यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी, बल्कि समय की बचत और बेहतर प्रबंधन भी सुनिश्चित होगा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की पहल और लगातार प्रयासों के चलते इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिल पाई है। लंबे समय से जिले के लोग इस तरह के आधुनिक बस अड्डे की मांग कर रहे थे। इस घोषणा के बाद जिले में खुशी का माहौल है। व्यापारी, आमजन और सामाजिक संगठनों ने इसे विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से न सिर्फ परिवहन व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नया बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, आधुनिक बस स्टैंड बनने के बाद एटा की पहचान एक विकसित और आधुनिक जनपद के रूप में और मजबूत होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें