पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त अरूण कुमार गौतम को गिरफ्तार किया गया
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । थाना पट्टी पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना क्षेत्रान्तर्गत महदहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी श्री आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 सरनाम सिंह मय हमराह का0 हरिकेश पाल द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना अन्तर्गत धारा 69/351(3) बीएनएस थाना पट्टी प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त अरूण कुमार गौतम पुत्र मुन्नर गौतम निवासी ग्राम पुरानी पट्टी थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ उम्र 22 वर्ष के पीड़िता के साथ पूर्व से संबंध थे, जिसमें शादी का झांसा देकर अभियुक्त उपरोक्त पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा, को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत महदहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।












