CHC पट्टी में जाँच/दवाई के नाम पर लूट का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

CHC पट्टी में जाँच/दवाई के नाम पर लूट का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ 

पट्टी प्रतापगढ़।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पट्टी में जाँच और दवाइयों के नाम पर कथित लूट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि अस्पताल परिसर के अंदर ही पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर के एजेंट सक्रिय रहते हैं।।

 

वीडियो में दावा किया गया है कि वह अपने परिजन को इलाज के लिए CHC पट्टी लेकर गया था, जहां तैनात चिकित्साधिकारी अखिलेश जायसवाल द्वारा जांच के नाम पर प्राइवेट लैब के लिए ब्लड सैंपल लेने को कहा गया।।

आरोप है कि मरीज के परिजन ने इस प्रक्रिया का विरोध किया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।।

 

मुख्य आरोप।

अस्पताल के अंदर प्राइवेट पैथोलॉजी/मेडिकल एजेंटों की मौजूदगी

सरकारी जांच की जगह निजी जांच के लिए दबाव

मरीजों से अवैध वसूली की आशंका

 

फिलहाल स्थिति।।

इस मामले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि भी नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त अरूण कुमार गौतम को गिरफ्तार किया गया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें