पोर्टल ठप, सरकारी रेट पर नहीं बिक रही मक्का; किसान घाटे में बेचने को मजबूर

पोर्टल ठप, सरकारी रेट पर नहीं बिक रही मक्का; किसान घाटे में बेचने को मजबूर

संवादाता अमन अहमद: एटा। किसानों को मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने का सरकार का दावा इस बार भी अधूरा नजर आ रहा है। सरकार ने मक्का के लिए ₹2225 प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य तय किया है और जिले में सात सरकारी खरीद केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन किसानों के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि पोर्टल पर पंजीकरण ही नहीं हो पा रहा है।

पोर्टल ठप होने के कारण किसान अपनी उपज सरकारी केंद्रों पर नहीं बेच पा रहे और मजबूरी में मक्का को ₹1900 से ₹2000 प्रति क्विंटल के बीच के भाव में मंडी में आढ़तियों को बेच रहे हैं — यानी लगभग ₹225 से ₹325 प्रति क्विंटल का घाटा झेलना पड़ रहा है।

मंडी में इन दिनों मक्का की आवक रिकॉर्ड स्तर पर है। मंडी सचिव कपिल कुमार गुप्ता के अनुसार, जून 2024 में मक्का की कुल खरीद 2.52 लाख क्विंटल रही थी, लेकिन इस बार जून खत्म होने से पहले ही 2.55 लाख क्विंटल मक्का की बिक्री हो चुकी है।

स्थानीय आढ़ती झब्बू गुप्ता का कहना है कि मक्का की बंपर फसल के चलते किसान अब उपज घर में नहीं रोक रहे। बारिश का खतरा बना हुआ है और भीगने से मक्का की गुणवत्ता गिर रही है। ऐसे में किसान कम रेट में भी मक्का बेचने को मजबूर हैं। मंडी में भीगी और दागी मक्का ₹1900–₹1940 में बिक रही है, जबकि अच्छी मक्का का अधिकतम भाव ₹2000 तक है।

ये भी पढ़ें STF और पट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹50,000 के इनामी बदमाश महफूज उर्फ मैफुजुर रहमान गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित