खजूर वाली मस्जिद से कैंडिगेट तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण:आयुक्त अभिलाष मिश्रा।

खजूर वाली मस्जिद से कैंडिगेट तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण:आयुक्त अभिलाष मिश्रा। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

उज्जैन में मुख्य (शिप्रा मार्ग )मार्ग खजूर वाली मस्जिद से लेकर केडी गेट तक चल रहे प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को लेकर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें रहवासियों ने जल भराव की समस्या से अवगत कराया। जिस पर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ठेकेदारों को स्वर मशीन लगाकर जल्द से जल्द पानी निकासी सुनिश्चित करने को कहा। जल भराव की स्थिति को देखकर उन्होंने, नालियों का निर्माण अधिक गहराई के साथ हो जिससे जल भराव की स्थिति यहां पैदा ना हो। साथ ही सीवरेज लाइन को घरों से जोड़ा जाए। विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य भी करीब पूरा होने को है इसके साथ ही आयुक्त ने अधिकारियों को रात के समय नियमित फंगिंग करने के निर्देश भी दिए, जिससे नागरिकों को राहत मिल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें