कैंसर मरीजों के लिए ‘मसीहा’ बने व्यापारी रामलाल जायसवाल पाले’, एसडीएम ने किया सम्मानित
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी नगर पंचायत मेन चौक निवासी व्यापारी रामलाल जायसवाल उर्फ ‘पाले’ इन दिनों समाजसेवा की मिसाल बनकर उभर रहे हैं। जहां एक ओर लोग अपनी जिंदगी तक सीमित रहते हैं, वहीं रामलाल जायसवाल दूसरों के जीवन को बचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।रामलाल जायसवाल पिछले कई वर्षों से कैंसर पीड़ित मरीजों की निःस्वार्थ भाव से मदद कर रहे हैं। वह न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं, बल्कि मरीजों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए स्वयं उनके साथ मुंबई तक जाते हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलती है। उनके इस प्रयास से कई जरूरतमंदों को नया जीवन मिल चुका है।उनकी इस सराहनीय पहल की जानकारी जब उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पूर्णेन्दु मिश्र को हुई, तो उन्होंने नगर पंचायत में आयोजित नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रामलाल जायसवाल को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया। एसडीएम ने उन्हें माल्यार्पण कर उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की आवश्यकता है, जो दूसरों के दुःख को अपना समझकर आगे बढ़कर मदद करें स्थानीय लोगों का कहना है कि रामलाल जायसवाल जैसे समाजसेवी न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। उनका यह प्रयास मानवता की सच्ची मिसाल पेश करता है।
ये भी पढ़ें सिविल बार एसोसिएशन की बैठक में लिए गए अहम फैसले, वित्तीय अनुशासन पर जोर












