इंदौर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला 30 जून तक लगाया नई बोरिंग पर प्रतिबंध:-कलेक्टर शिवम वर्मा।
संवाददाता संतोष यादव।
इंदौर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला 30 जून तक नए बोरिंग पर लगाया प्रतिबंध, कराया तो होगी 2 साल की जेल, इंदौर में गहराते जल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने नए बोरिंग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब जिले में निजी और अशासकीय बोरिंग पर 30 जून तक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध ग्रामीण और शहरो दोनों क्षेत्र में लागू रहेगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने गिरते भू जल स्तर और गर्मी में संभावित पी जल संकट को देखते हुए यह आदेश जारी किए हैं। वहीं आदेश का उल्लंघन होने पर जब आई आर दर्ज की जाएगी, जिसमें 2 साल तक के कारावास का प्रावधान निश्चित है।












