उज्जैन में दिल दहला देने वाला हादसा: 70 फीट गहराई में फंसा मासूम, बचाव अभियान तेज। सर्चिंग अब तक जारी है।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के ग्राम झलारिया में 3 वर्षीय मासूम भागीरथ 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। गुरुवार की रात्रि 8:00 बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी रात जारी रहा। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं, जो समानांतर गड्ढा खोदकर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई हानि न पहुंचे,जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। मासूम को किसी भी प्रकार से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कैमरा डालकर बच्चे से संपर्क बनाने की कोशिश की जा रही है। बच्चा राजस्थान से अपने परिवार के साथ यहां आया था। कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे।












