आदतन चाकूबाज रवि डाबी गिरफ्तार, महीनों से था फरार
संवाददाता: संतोष यादव, उज्जैन
उज्जैन। देवासगेट थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आदतन अपराधी और चाकूबाज रवि डाबी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार, रवि डाबी पर कई संगीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वह चाकू से हमला कर लूट की कोशिश जैसी वारदातों में शामिल रहा है। आरोपी को कोयला फाटक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जहां से पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है।
देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क व अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।












