इंदौर शहर कांग्रेस के हर आयोजन में अब वंदे मातरम का गीत होगा अनिवार्य।
संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें रुबीना खान को पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है। चौकसे शहर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ निगम में प्रतिपक्ष के नेता भी हैं। चौकसे ने स्पष्ट किया है कि पार्टी से निष्कासन की सिफारिश रुबीना के पार्टी विरोधी बयान के लिए की गई है। दूसरी तरफ पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक कोई भी कार्यवाही न्याय के प्राकृतिक सिद्धांत और पार्टी के संविधान के अनुसार ही हो सकती है। कांग्रेस पार्षद रुबीना खान ने यदि कुछ बोला है तो पहले उन्हें नोटिस दिया जाए उनसे जवाब लिया जाए वैसे भी निष्कासन का निर्णय शहर (चिंटू चौकसे)अध्यक्ष ले भी नहीं सकते। इसी मामले में रुबीना खान का कहना है की चिंटू चौक से कौन होते हैं मुझे कांग्रेस से निकलने वाले यह उनकी नहीं राहुल प्रियंका गांधी वह कमलनाथ की कांग्रेस पार्टी है। मुझे जब जीतू पटवारी बोलेंगे तब सोचूंगी। चिंटू चौकसे तो प्यादे हैं, उनका खुद का ठिकाना नहीं है। बता दे बुधवार को नगर निगम परिषद के सम्मेलन में वंदे मातरम के गण से शुरू हुआ विवाद अब महिला पार्षद को कांग्रेस से बाहर करने तक पहुंच गया है। पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया था तो रुबीना ने कहा था कि भाड़ में जाए कांग्रेस पार्टी ने रुबीना पर अब प्रदेश कांग्रेस को फैसला लेना है गुरुवार 9 अप्रैल को क्षेत्र दो की बैठक से वंदे मातरम की अनिवार्यता पर अमल भी शुरू हो गया है।












