प्रतापगढ़ में शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी का भव्य स्वागत
संवाददाता बृजेंद्र शर्मा प्रतापगढ़। जनपद के बिहार ब्लॉक अंतर्गत पुवासी ग्राम सभा में स्थित बी.एन. सिंह स्मारक शिक्षा समिति में लखनऊ मंडल के शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक श्री यशवंत बहादुर सिंह ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में शिक्षकों और स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अशोक सिंह, शिक्षक रूपेश, बृजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, नीरज कुमार, अश्वनी सिंह, नंदकुमार यादव एवं बृजेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान शिक्षण व्यवस्था, शैक्षणिक विकास और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई। एमएलसी उमेश द्विवेदी ने शिक्षकों से संवाद करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सम्मान से परिपूर्ण रहा।












