थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।। पुलिस को बड़ी सफलता। मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस को बड़ी सफलता। मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद

दिनांक 08.04.2026 को वादी अपनी मोटरसाइकिल को निर्मल तिराहा स्थित अपनी दुकान के पास खड़ी कर अपना कार्य कर रहा था । कुछ समय पश्चात बाहर आने पर मोटरसाइकिल उक्त स्थान से गायब मिली। आसपास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर लिया गया है।। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 225/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिवनारायण वैस के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 अमित सिंह मय हमराह का0 नागेन्द्र खरवार, का0 सोनवीर सिंह व का0 योगेन्द्र कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 225/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त उत्तम सिंह पुत्र नागेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ ननकऊ निवासी महेरी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष को चोरी की 01 मोटरसाइकिल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सैया बांध रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया।।

आगे भी पढे. प्रतापगढ़ में शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी का भव्य स्वागत  

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें