थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे 01 मोटर साइकिल व 2 मोबाइल फोन बरामद

थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे 01 मोटर साइकिल व 2 मोबाइल फोन बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के अंतर्गत आने वाले थाना कवि नगर क्षेत्र में कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 10.04.2026 को शान्ति व्यवस्था चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित अभि० के दौरान फैक्ट्री एरिया मे मानव बीयर फैक्ट्री से बर्फ फैक्ट्री तिराहे की तरफ के पास ही एस-10 कंपनी के सामने मोटरसाइकिल पर दो लडके आते दिखाई दिए। जिन्हे रोकने हेतू टार्च से इशारा किया तो तुरंत मोटरसाइकिल पीछे मोडकर भागने का प्रयास किया तो हडब डाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर रोड के किनारे गिर गई। जिसके बाद अभियुक्त आदित्य पुत्र अनिल नि० ग्राम बसावा थाना पिलुआ जिला एटा हाल पता मकान किराया प्रेम सिंह यादव बम्हेटा थाना वेव सिटी कमि० गाजियाबाद उम्र 20 वर्ष को बर्फ फैक्ट्री के पास चौकी औद्योगिक क्षेत्र कविनगर गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण:-
अभियुक्त आदित्य ने पूछताछ में बताया कि मैंने यह मोटरसाइकिल अपने भाई के साथ मिलकर शहीद नगर साहिबाबाद से 4-5 दिन पहले चोरी की थी। इससे पहले भी मैं अपने भाई के साथ अन्य मोटरसाइकिलो की चोरी कर चुका हु। जो मोटरसाइकिल हम चोरी करते है उन्हे बेचने के लिए अपने एक साथी को दे देते है जो हमें चोरी की हुई मोटरसाइकिल बेच कर हमे पैसे दे देता है। मेरा साथी संजय नगर मे रहता है, जो पूर्व मे मेरे भाई के साथ जेल जा चुका है। ग्राहक मिलने पर इनको हम अपनी मजबूरी बताकर बेच देते हैं। आज भी मैं इसी प्रकार की घटना कारित करने जा रहा था कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया।

अभियुक्त का नाम पता-

1. आदित्य पुत्र अनिल नि० ग्राम बसावा थाना पिलुआ जिला एटा हाल पता मकान किराया प्रेम सिंह यादव,बम्हेटा थाना वेव सिटी कमि) गाजियाबाद उम्र 20 बर्ष

बरामदगी

1. एक मोटर साईकिल रजि० न0 DL5SCB4068

2. 02 मोबाईल फोन (1) SAMSUNG काले रंग का, 2 OPPO स्पार्किलिंग ग्रीन)

आपराधिक इतिहास

आदित्य उपरोक्त के विरुद्ध कमि० गाजियाबाद में 01 चोरी, 01 बरादमगी का मुकदमें पंजीकृत है।
गिरफ्तार करने वाले टीमः-थाना कविनगर पुलिस टीम जनपद गाजियाबाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें