थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का आयशर कैंटर सहित 7940 किलोग्राम लोहे का सामान (लोहे की प्लेट, गरारी व रोलर) बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
दिनांक 04.04.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पर वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी की फैक्ट्री प्रीत ब्रदर्स लिमिटेड के बाहर से लोहे से भरे वाहन को चोरी कर ले जाना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर तत्काल सुसंगत धारा-303 (2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अज्ञात अभियुक्त की तलाश गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात आज दिनांक 10.04.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना कारित करने वाला अभियुक्त वसीम पुत्र ताहिर निवासी निठौरा रोड़ रेलवे अंडरपास के पास सहारा सिटी कॉलोनी थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष को थाना क्षेत्र टीला मोड़ से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से उपरोक्त चोरी का आयशर कैंटर वाहन मय लोहे के सामान सहित बरामद हुआ। उक्त बरामदगी व साक्ष्य संकलन के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुछताछ का विवरण-अभियुक्त वसीम ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं पहले प्रीत ब्रदर्स लिमिटेड फैक्ट्री में गाड़ी चलाता
था। फैक्ट्री के मालिक ने मुझे लगभग 08 महीने पहले फैक्ट्री से निकाल दिया था। मेरे ऊपर काफी कर्जा हो गया था, दिनांक 03/04/2026 की रात्रि को मैं अपने दोस्त मोनू पुत्र शाहिद निवासी अमन गार्डन लोनी जनपद गाजियाबाद के साथ प्रीत ब्रदर्स लिमिटेड फैक्ट्री के बाहर गया और मैंने देखा कि फैक्ट्री के बाहर लोहे से भरी हुई आयशर कैंटर खड़ा है, कैंटर में लाँक नही था। हम दोनों के मन में लालच आ गया। मैंने अपने दोस्त मोनू को गाड़ी में बैठाया तथा लोहे से भरे कैंटर को लेकर भाग गया आज मैं तथा मेरा दोस्त मोनू चोरी का आयशर कैंटर लेकर पुलिस से छिपते-छिपाते माल को बेचने की फिराक में थे। हम दोनों लोहे को दिल्ली कबाड़ी बाजार में बेचने व कैंटर को कटवाने के लिए ले जाने की फिराक में थे कि पुलिस ने मुझे पकड़ लिया। मेरा दोस्त मोनू दूर से ही पुलिस को देखकर कैंटर से कूदकर भाग गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
वसीम पुत्र ताहिर निवासी निठौरा रोड़ रेलवे अंडरपास के पास सहारा सिटी कॉलोनी थाना लोनी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष ।
वांछित अभियुक्त का नाम व पता-
मोनू पुत्र शाहिद निवासी अमन गार्डन लोनी कमिश्नरेट गाजियाबाद।
बरामदगी का विवरण-कब्जे से चोरी का आयशर कैंटर सहित 7940 किलोग्राम लोहे का सामान(लोहे की प्लेट,गरारी, वरोलर)बरामद। आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त वसीम के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना ट्रोनिका सिटी पर 01 अभियोग पंजीकृत है, थाना कोतवाली बागपत पर चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की
जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












