प्रतापगढ़ ब्रेकिंग : संग्रामगढ़ में प्रशासन की नाक के नीचे खनन माफिया बेलगाम”साठ-गांठ” का खेल? दिन-रात गरज रहीं जेसीबी, जिम्मेदार मौन
दैनिक चक्र न्यूज़, प्रतापगढ़। जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में कानून को ठेंगा दिखाकर अवैध खनन का काला साम्राज्य चल रहा है। आलम ये है कि दिनदहाड़े जेसीबी मशीनें गरज रही हैं और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
मौके का हाल
संग्रामगढ़ के इलाके में पिछले कई दिनों से बिना रोक-टोक मिट्टी का अवैध खनन जारी है। जेसीबी से बड़े पैमाने पर खनन कर सरकारी राजस्व को हर दिन लाखों की चपत लगाई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से ग्रामीणों का जीना मुहाल है और सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।
प्रशासन की चुप्पी = मिलीभगत?
सबसे बड़ा सवाल ये है कि थाना क्षेत्र में चल रहे इस अवैध कारोबार की भनक पुलिस और प्रशासन को क्यों नहीं है? स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि बिना ऊपर से संरक्षण मिले खनन माफिया इतना बेखौफ नहीं हो सकते। प्रशासन की यह ‘रहस्यमयी चुप्पी’ खुद-ब-खुद मिलीभगत की कहानी बयां कर रही है।
ग्रामीणों में आक्रोश
अवैध खनन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान और धूल-मिट्टी से परेशान ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दैनिक चक्र न्यूज़ की मांग : जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले, अवैध खनन पर रोक लगाए और दोषी अधिकारियों व माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे।हम इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें दैनिक चक्र न्यूज़ के साथ
संवाददाता महेश शुक्ला की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें डीएम शिवसहाय अवस्थी ने 4 एसडीएम के कार्य क्षेत्र में बदलाव












