थाना जमानियां पुलिस द्वारा चलाया गया संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान।
रिपोर्टर अमिय शंकर श्रीवास्तव।
गाजीपुर।पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा उपजिलाधिकारी जमानियाँ महोदया एवं क्षेत्राधिकारी जमानियाँ के कुशल पर्यवेक्षण में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना स्थानीय क्षेत्र में व्यापक स्तर पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में खनन विभाग, परिवहन विभाग एवं थाना जमानिया की पुलिस टीम द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों, बिना वैध प्रपत्रों के संचालित वाहनों तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों की गहनता से जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित वाहनों
01.JH14K-2164
02.BR24GD-5666
03.UO61BT2219
04.UP61AT-1213
05.NL01AH-9983
06.NL01AG-5636
07.NL01AG-9039
08.UP65LT-9707
09.BR03GB-9661) को सीज किया गया तथा थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा अवैध खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है । पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा आगे भी इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें।
ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में “स्कूल चलो अभियान” के तहत निकाली गई जागरूकता रैली












