पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में “स्कूल चलो अभियान” के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

गाजीपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में “स्कूल चलो अभियान” के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

रिपोर्टर अजय कुमार. गाजीपुर।उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर में नवस्थापित एस्ट्रोनॉमी लैबोरेटरी का शुभारंभ किया गया। वहीं

विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पुस्तक/कॉपी वितरित की गई । जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्रकेअन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी अविनाश कुमार तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0ईरजराजा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इसके उपरांत अधिकारी द्वय द्वारा उपस्थित सभी अभिभावकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा का महत्व बताते हुए अभिभावको द्वारा बच्चों का अधिक से अधिक दाखिला करवाना व नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु जागरूक किया गया जिससे कि शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित हो सके। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा 05 बच्चों का नामांकन भी विद्यालय में करवाया गया तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में क्रिटिकल गैप्स योजना अंतर्गत स्थापित एस्ट्रोनॉमी लैबोरेट्री का लोकार्पण कर बच्चों को लैबोरेटरी में उपकरणों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे वार्ता की गई। जिसके उपरांत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर बच्चों को बैग, पुस्तकें व कॉपी वितरित किया गया । तत्पश्चात स्कूल चलो अभियान के तहत हरी झंडी दिखाकर रैली निकालकर छात्र एवं छात्राओं द्वारा नारे लगाते हुए चल रहे थे आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे” पढ़ी-लिखी लड़की घर में उजाला “ आदि स्लोगन के साथ जागरूकता रैली का सम्पादन किया गया ।

इस अभियान का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत नामांकन बढ़ाने और ड्रापआउट दर को कम करने एवं मिड-डे मील, फ्री यूनिफॉर्म और किताबों जैसी सरकारी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी देना है ।

ये भी पढ़ें नवाबगंज में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक मजदूर की मौत, प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें