नवाबगंज में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक मजदूर की मौत, प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

नवाबगंज में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक मजदूर की मौत, प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित लाल गोपालगंज में एक निर्माणाधीन मकान की छत ढालते समय बड़ा हादसा हो गया। ढलाई के दौरान शटरिंग में लगी बल्ली अचानक टूट गई, जिससे पूरी छत भरभराकर गिर पड़ी।

इस हादसे में मौके पर काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।

मृतक मजदूर प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवाबगंज राघवेंद्र सिंह, एसीपी सोरांव श्यामजीत, डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत तथा लालगोपालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों और मजदूरों के अनुसार शटरिंग में लगी बल्ली कमजोर थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग राहत कार्य में जुट गए।

प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें भक्ति की बयार: ‘भगवान नाम संकीर्तन’ से ही संभव है जीव का कल्याण – यशोदानन्दन महाराज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें