Etah: ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, तीन घायल

एटा: ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, तीन घायल

संवादाता अमन अहमद: एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने की कोशिश में मोटरसाइकिल एक ई-रिक्शा से जा टकराई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान बुधपाल यादव (निवासी: जितैरा भान), रुखसार (निवासी: मोहल्ला लुहारी दरवाजा) और सादाब (निवासी: सरौतिया) के रूप में हुई है। बुधपाल ई-रिक्शा में सवार थे, जबकि रुखसार और सादाब बाइक पर जा रहे थे।

बुधपाल के अनुसार, वह अलीगंज से ई-रिक्शा के जरिए अपने गांव जा रहे थे। तभी सामने से एक ट्रैक्टर आया, जिससे बचने के प्रयास में पीछे से आ रही बाइक सीधे ई-रिक्शा से टकरा गई।

हादसे के बाद तीनों घायलों को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें एटा: थाना मारहरा पुलिस को बड़ी सफलता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें