मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक आहूत,किसानों की शिकायतों का निस्तारण शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण कराया जाएं: मुख्य विकास अधिकारी
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर 


दिनांक 15.04.2026गाजियाबाद। श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाजियाबाद की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की विस्तार से जानकारी कृषकों को दी गई। श्री राम जतन मिश्र, उप कृषि निदेशक, गाजियाबाद द्वारा गत किसान दिवस की शिकायतों की अनुपालन आख्या का विस्तृत ब्योरा समस्त कृषकों के सम्मुख पढ़कर सुनाया गया, जिसमें गत किसान दिवस की कुछ शिकायतों के निस्तारण पर कृषकों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। कुछ शिकायतों के सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा संबंधित जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण अतिशीघ्र कर सम्बन्धित कृषक एवं उप कृषि निदेशक, गाजियाबाद को आख्या उपलब्ध करायें। श्री बिजेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष भा०कि०यू० ने किसानों का गन्ना भुगतान शीघ्र कराये जाने, ग्रामीण क्षेत्र में 10 घंटें बिजली आपूर्ति तथा मेरे ग्राम मोरटा में रास्ते में जल-भराव आदि के संबंध में शिकायत आख्या प्रस्तुत कि गयी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया। गन्ना भुगतान के संबंध में जिला गन्ना अधिकारी, गाजियाबाद के द्वारा अवगत कराया गया कि 11.5 करोड़ रुपये की धनराशि का हस्तान्तरण कृषकों के बैंक खातों में शीघ्र हो जायेगा। ग्राम मोरटा के रास्ते में जल भराव के संबंध में मुख्य अभियन्ता नगर निगम, गाजियाबाद को निर्देशित किया गया की तत्काल समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित करें। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी श्री बिजेन्द्र सिंह, श्री मनोज नागर, श्री छोटे चौधरी, श्री सतेन्द्र तोमर आदि कृषको द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदय को शिकायतों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। किसान दिवस में विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, गन्ना विभाग, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, सिंचाई के साथ-साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी समस्याओं का समाधान त्वरित गति से गुणवत्तापूर्वक करे तथा शिकायतकर्ता को अवश्य अवगत करायें। किसान दिवस में लगभग 200 से अधिक कृषकों तथा सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।












