साइकिल वितरण से खिले बच्चों के चेहरे, शिक्षा की राह हुई आसान

साइकिल वितरण से खिले बच्चों के चेहरे, शिक्षा की राह हुई आसान

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य

खखरेरू, फतेहपुर । नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर 6 प्रताप नगर स्थित नूरुल हुदा सेकेंडरी स्कूल में सत्या खुशहाल जीवनदान स्वास्तिया फाउंडेशन की ओर से 34 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं जिसमें स्कूल संरक्षक मोहम्मद इसराइल ने बच्चों को साइकिलें सौंपकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जावेद आलम सहित शिक्षक धर्मेंद्र मिश्रा, कृपाशंकर सिंह, बालकिशुन, असीष राठौर, शहजाद आलम और दीपक कुमार मौजूद रहे। अभिभावकों ने इस पहल के लिए फाउंडेशन और स्कूल प्रबंधन का आभार जताया। यह क्षेत्र यमुना तटवर्ती और अत्यंत पिछड़ा है, जहां कई बच्चे 3 से 5 किलोमीटर तक पैदल चलकर स्कूल पहुंचते हैं। कच्चे रास्ते, तेज धूप और बरसात में कीचड़ के बीच पढ़ाई जारी रखना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। साइकिल मिलने से अब बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का साधन मिल गया है। इससे समय की बचत होगी, थकान कम होगी और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। संरक्षक मोहम्मद इसराइल ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा केवल दूरी या संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal