मुजफ्फरनगर: पत्रकारों के हक में निर्णायक लड़ाई का ऐलान, एडीजी मेरठ को सौंपा जाएगा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पत्रकारों के हक में निर्णायक लड़ाई का ऐलान, एडीजी मेरठ को सौंपा जाएगा ज्ञापन

संवाददाता मुजफ्फरनगर। संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न को अब बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा।

सरताज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही मेरठ एडीजी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष कार्य करने की स्वतंत्रता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी।

उन्होंने यह भी साफ किया कि इस महत्वपूर्ण ज्ञापन कार्यक्रम में वह स्वयं मौजूद रहेंगे और प्रशासन के सामने पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि पत्रकारों के हक और सम्मान की निर्णायक लड़ाई की शुरुआत है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर प्रशासन ने समय रहते पत्रकारों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो संयुक्त पत्रकार महासभा बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

इस घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों में जोश और एकजुटता का माहौल है। सभी ने एक स्वर में कहा कि अब पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा

ये भी पढ़ें उज्जैन की बाफना पार्क कॉलोनी मे शराबियों ने रात्रि गाड़ियों की तोड़फोड़

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें