अन्नपूर्णा भवन निर्माण में धांधली उजागर करना पड़ा महंगा, युवक पर जानलेवा हमला की शिकायत पर युवक की पिटाई, नवाबगंज के घाटमपुर गांव

घटिया निर्माण का विरोध पड़ा भारी, शिकायतकर्ता युवक की दबंगों ने की पिटाई

प्रयागराज (नवाबगंज)। जनपद के कौडिहार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा माधवपुर चांधन उर्फ घाटमपुर में विकास कार्यों में अनियमितता का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत करने पर दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की, जिससे पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण अनिल मौर्य ने ग्राम पंचायत में बन रहे अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य में हो रही धांधली की शिकायत ब्लॉक स्तर पर की थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सुनील पाल और उसके साथियों ने अनिल को रास्ते में रोककर बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा न करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पहले भी अराजक गतिविधियों में शामिल रहा है, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में थाना नवाबगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: पत्रकारों के हक में निर्णायक लड़ाई का ऐलान, एडीजी मेरठ को सौंपा जाएगा ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें