इंदौर की दो कांग्रेस पार्षदों पर वंदे मातरम नहीं गाने के अपमान में गंभीर धाराएं-कैस।

इंदौर की दो कांग्रेस पार्षदों पर वंदे मातरम नहीं गाने के अपमान में गंभीर धाराएं-कैस। 

संवाददाता संतोष यादव।

इंदौर। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान करने पर कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल और फोजिया शेख पर एमजी रोड पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि कुछ समय पहले नगर निगम परिषद का बजट सत्र के दौरान सदन के 8 अप्रैल के घटनाक्रम में, रुबीना खान और फोजिया शेख ने कहा था। कि मैं वंदे मातरम नहीं गाऊगी। यह गाने के लिए हमें हमारा इस्लाम इजाजत नहीं देता। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी वंदे मातरम गान के अपमान पर ऑब्जेक्शन उठाया था। जिस पर फोजिया शेख ने कहा था की कांग्रेस पार्टी जाए भाड़ में। मैं वंदे मातरम नहीं गाउंगी, इस पर रुबीना खान ने उनका समर्थन करते हुए कहा की किसी के बाप में दम हो तो मुझसे वंदे मातरम गान गवा कर दिखा दे। इन दोनों पार्षदों को विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता घृणा और वेमनस्य फैलाने की कोशिश करने की गंभीर धाराएं लगाई है। सदन के सीसीटीवी फुटेज और मीडिया बयानों को बनाया आधार:- पुलिस ने सदन में हुए घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज जप्त की और रुबीना खान और फोजिया शेख द्वारा मीडिया को दिए बयानों का विश्लेषण किया। वहीं डीसीपी जोन 3 राजेश व्यास के मुताबिक सभापति मुन्नालाल यादव, पार्षद एवं सचेतक कमल उर्फ कमलेश वाघेला, सुरेश कुरवाडे गजानंद गावडे ने कांग्रेस पार्षद रुबीना खान और फौजिया शेख के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। एसपी विनोद दीक्षित और टी विजय सिंह सिसोदिया द्वारा जांच की गई। इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए इंदौर राजवाड़ा क्षेत्र पर महिला संगठन द्वारा नारेबाजी कर वंदे मातरम गान का अपमान करने वाली दोषियों पर सख्त से सख्त करवाई करने की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया