जनपद एटा में नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं की भागीदारी पर जोर

जनपद एटा में नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं की भागीदारी पर जोर

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। मुख्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति वंदन पदयात्रा” का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्ता एडवोकेट के संयोजकत्व में शहीद पार्क से काली मंदिर, ठंडी सड़क तक निकाली गई। यह यात्रा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के समर्थन में आयोजित की गई। पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं के साथ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता एडवोकेट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से अब महिलाओं का प्रतिनिधित्व पंचायत से लेकर संसद तक सुनिश्चित होगा। उन्होंने इसे महिलाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उठाया गया यह कदम देश में एक नए युग की शुरुआत है। पदयात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, प्रेमलता डेविड, ममता सिंह, सुशील गुप्ता (भैय्या जी), गोपाल शर्मा, धीरेन्द्र चौहान, अरुण दीक्षित, कुलदीप शर्मा, शिवांग गुप्ता, नीलम चौहान, अविनाश शर्मा, पंकज चौहान, आलोक गुप्ता, मानवेन्द्र गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें