जनपद एटा में सीएम डैशबोर्ड में रैंक सुधारने के निर्देश, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती

जनपद एटा में सीएम डैशबोर्ड में रैंक सुधारने के निर्देश, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती

संवाददाता योगेन्द्र सिंह 

एटा। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद ने विकास कार्यों के आधार पर बेहतर रैंकिंग हासिल की है, जिसे बनाए रखना और आगे सुधारना सभी की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सीएम डैशबोर्ड के बिंदुओं की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों की गति तेज बनी रहे और रैंकिंग पर किसी प्रकार का असर न पड़े। बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने मत्स्य विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षक अनुज चौहान के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को दिए।निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सीएनडीएस और आवास विकास द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित कर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उप कृषि निदेशक को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने और विशेष अभियान चलाकर निर्धारित समयसीमा में इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी अनवर राशिद फारूकी, राजकुमार मौर्य, डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, अधिशाषी अभियंता जल निगम (शहरी) मो. तारिक, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक इंद्रजीत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़ें

लखनऊ | राजधानी के विकास नगर क्षेत्र में कल हुई भीषण आग की घटना ने कई परिवारों का आशियाना छीन लिया। झुग्गी-झोपड़ियों में लगी इस आग ने ,अग्नि पीड़ितों के आंसू पोंछने आगे आया हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ, विकास नगर में बांटी राहत सामग्री

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

लखनऊ | राजधानी के विकास नगर क्षेत्र में कल हुई भीषण आग की घटना ने कई परिवारों का आशियाना छीन लिया। झुग्गी-झोपड़ियों में लगी इस आग ने ,अग्नि पीड़ितों के आंसू पोंछने आगे आया हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ, विकास नगर में बांटी राहत सामग्री