जमीन विवाद और पारिवारिक कलह से आहत विवाहिता ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

जमीन विवाद और पारिवारिक कलह से आहत विवाहिता ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

संवादाता अमन अहमद

एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के कुटेना माफी गांव से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक कलह और जमीन विवाद से परेशान एक 40 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान प्रेमवती, पत्नी पप्पू के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि प्रेमवती के परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसकी सास से जेठानी द्वारा जमीन का बैनामा करा लिया गया था, लेकिन इसके बदले कोई भुगतान नहीं किया गया। इसी बात को लेकर घर में आए दिन कहासुनी और तनाव बना रहता था। परिजनों के अनुसार, इसी मानसिक दबाव के चलते प्रेमवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया।घटना के समय जब परिजनों ने उसे घर के अंदर फंदे से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें