तीन जिलों की सीमाओं पर सघन चेकिंग, 79 वाहनों के चालान

तीन जिलों की सीमाओं पर सघन चेकिंग, 79 वाहनों के चालान

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। शुक्रवार को जसवंतनगर क्षेत्र में इटावा, फिरोजाबाद और मैनपुरी की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की। इस अभियान में 79 वाहनों के चालान किए गए, जबकि कई वाहनों को नियमों का उल्लंघन करने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान अपराध पर अंकुश लगाने और आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal