ब्लाक बाबा बेलखरनाथधाम में 20 अप्रैल को निःशुल्क सहायक उपकरण हेतु शिविर का आयोजन।

ब्लाक बाबा बेलखरनाथधाम में 20 अप्रैल को निःशुल्क सहायक उपकरण हेतु शिविर का आयोजन।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

अप्रैल 2026 प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले दिव्यांगजनों तथा विशेष विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के लिए निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 15,000 रुपये तक की लागत के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जाते हैं। इनमें कृत्रिम हाथ-पैर, कैलीपर्स जैसे बनावटी अंगों के साथ-साथ ट्राईसाइकिल, बैसाखी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, एमआर किट, ब्रेल किट, एडीएल किट, स्मार्टफोन एवं टैबलेट जैसे उपयोगी उपकरण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक दिव्यांगजन विभाग के आधिकारिक वेब पोर्टल https://divyangjanup.upsdc.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के प्रावधान के अनुसार किसी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष तथा अन्य दिव्यांगजनों को प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार इस योजना का लाभ दिया जाता है। उन्होने बताया है कि जनपद में इस योजना का लाभ दिलाने हेतु 20 अप्रैल 2026 को विकास खंड बाबा बेलखरनाथधाम के सभागार कक्ष में एक विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक चलेगा, जिसमें इच्छुक लाभार्थी अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें