कुंडा में जन समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आयोजित
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत कुंडा स्थित बजरंग महाविद्यालय में आज जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भैया’ ने की। बैठक में क्षेत्र के लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। बैठक मे मौजूद जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश नाथ ओझा माननीय राजा भैया जी के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव प्रतापगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष कुलदीप पटेल ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह अतुल सिंह प्रदीप सिंह(मास्टर साहब) धवल सिंह शिवकुमार तिवारी भगवन नगर पंचायत अध्यक्ष और और सभी जनसत्ता दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे और समस्त नगर वासी और मौजूद रहे जिन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और उसका निस्तारण किया गया












