उज्जैन। सिहस्थ महापर्व 2028 को लेकर सभी कार्य समयाअवधि पर पूर्ण हो।
सवांद दाता संतोष यादव।




उज्जैन। सिहस्थ 2028 को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देशानुसार रात दिन 24- 24 घंटे कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। लगभग सभी प्रस्तावित कार्यों पर तेजी से कार्य पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं। जहां मुख्य रूप से प्रस्तावित रोड चौड़ीकरण पर कार्य प्रगति से हो रहा है। ज्ञात हो कि उज्जैन शहर के 11 प्रमुख चौड़ीकरण मार्गों को प्रस्तावित, स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसमें कोयला फाटक से गोपाल मंदिर मार्ग 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। कंठाल चौराहा से गणेश मंदिर मार्ग, संदीपनी चौराहा से उद्ययन मार्ग, विडी मार्केट से छोटा शिप्रा पुल चौड़ीकरण और प्रमुख महाकाल सवारी मार्ग जिसका 50 फीट प्रस्तावित चौड़ीकरण होने का कार्य प्रगतिशील है। इसके अलावा इंदौर से उज्जैन छह हाईवे लेन का निर्माण कार्य प्रारंभ। हरि फाटक पर सिक्स लेन ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू, वही उज्जैन से गरोठ एक्सेस कंट्रोल हाईवे का लगभग 90% कार्य पूर्ण, शहर में 19 नए ओवर ब्रिज और पुलों के कार्यों को मंजूरी। वहीं 6 सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को आगामी दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।












