“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का जनपद गौतम बुद्ध नगर में भव्य आयोजन जनपद के समस्त ब्लॉक एवं तहसील अंतर्गत शिवालियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित

“सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का जनपद गौतम बुद्ध नगर में भव्य आयोजन जनपद के समस्त ब्लॉक एवं तहसील अंतर्गत शिवालियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर, 19 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन प्रदेशभर में श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न किया गया। इसी क्रम में जनपद गौतम बुद्ध नगर में भी यह पर्व व्यापक स्तर पर मनाया गया।जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं तहसीलों के अंतर्गत स्थित शिवालयों (शिव मंदिरों) में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रमों के अंतर्गत भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन, दीपोत्सव तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिनमें श्रद्धालुओं एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता रही।कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत, आस्था एवं स्वाभिमान के भाव को सुदृढ़ करने का संदेश प्रसारित किया गया। विभिन्न स्थलों पर आयोजित भजन संध्याओं एवं प्रवचनों के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व एवं उसके पुनरुत्थान की गौरवगाथा का भी उल्लेख किया गया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए, जिससे जनसामान्य में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।इस प्रकार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” जनपद गौतम बुद्ध नगर में भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसने सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को और अधिक सुदृढ़ किया।उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में जनपद गौतम बुद्ध नगर से भी मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में एवं जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश के मार्गदर्शन में खंड विकास अधिकारी दादरी नेहा सिंह द्वारा विगत दिवस 18 अप्रैल 2026 को विकास भवन परिसर से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में सम्मिलित होने हेतु 10 श्रद्धालुओं की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया गया, जहां से वें आगे सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में सम्मिलित होकर सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना हुये। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें