ग्रामीण अंचलों में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया जन्मोत्सव।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधानसभा के अंतर्गत विश्वनाथगंज विधानसभा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हैंसी चौराहे से, जेठवारा चौराहा ,संजय नगर तिराहा होते हुए पौराणिक हनुमान मंदिर तक शोभायात्राएं निकाली गईं।सुबह से ही ग्रामीण अंचल में “भगवान परशुराम जी की जय” और “जय श्री राम” के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया।जिसमें बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यकर्ता अपने हाथों में भगवा ध्वज और भगवान परशुराम का चित्र लेकर गाजे-बाजे के साथ गांव में भ्रमण करते नजर आए।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला।प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान परशुराम न्याय, ज्ञान और अनुशासन के प्रतीक हैं। ग्रामीणों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में व्याप्त अधर्म व अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं में वक्ताओं ने युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।इस आयोजन ने ग्रामीण युवाओं को सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया।इस भव्य आयोजन में विधानसभा विश्वनाथगंज प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह, देवेश, आचार्य लालू महाराज, चक्रपाणि,रजनीश शर्मा कपिल ,अभिषेक,हिमांशु,राहुल पांडे, विवेक पांडे, विवेक मिश्रा, नितिन मिश्रा,जवाहर शुक्ला पंकज शर्मा,शिव अग्रहरि ,सोम त्रिवेदी सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहें।












