लालगोपालगंज में दबंगों का कहर: गरीब परिवार पर हमला, न्याय के लिए थाने की शरण

लालगोपालगंज में दबंगों का कहर: गरीब परिवार पर हमला, न्याय के लिए थाने की शरण

न्यायालय में लंबित जमीन पर दबंगों का कब्जे का प्रयास, विरोध करने पर महिला से मारपीट

लालगोपालगज। प्रयागराज टाउन एरिया लालगोपालगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में एक गरीब दुकानदार परिवार दबंगों के उत्पीड़न से परेशान है। पीड़िता आशा देवी, पत्नी स्व. अमृत लाल ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कुछ दबंग लोग आए दिन उनकी दुकान और घर पर चढ़कर मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

पीड़िता के अनुसार, 17 अप्रैल को सुबह लगभग 8 बजे विवादित भूमि पर विपक्षी ननका पुत्र स्व. लोकनाथ अपने पुत्रों के साथ मिलकर निर्माण कार्य करा रहे थे। जबकि उक्त भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आशा देवी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।

इस घटना के बाद पीड़िता ने लालगोपालगंज पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे निराश होकर पीड़िता ने 19 अप्रैल को थाना नवाबगंज पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें सर्व ब्राह्मण समाज की निकली परंपरागत(श्रीपरशुराम)शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें