परशुराम जयंती पर सुरक्षा चाक-चौबंद: ASP प्रशान्त राज ने किया रूट मार्च व निरीक्षण।।

परशुराम जयंती पर सुरक्षा चाक-चौबंद: ASP प्रशान्त राज ने किया रूट मार्च व निरीक्षण।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

परशुराम जयंती के अवसर पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा एवं जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया।। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर जुलूस मार्ग का गहन निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए।। क्षेत्राधिकारी नगर ने यातायात एवं थाना पुलिस को निर्देशित किया कि जुलूस के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।। साथ ही आयोजकों से संवाद कर निर्धारित रूट का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।। ASP/CO नगर श्री प्रशान्त राज ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना कोतवाली नगर पुलिस को असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें