अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: जेठवारा थाने के 2 उप-निरीक्षक निलंबित

अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: जेठवारा थाने के 2 उप-निरीक्षक निलंबित

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़। जनपद में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना जेठवारा में तैनात दो उप-निरीक्षकों (SI) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई ड्यूटी के प्रति लापरवाही और घोर अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में की गई है। निलंबित किए गए उप-निरीक्षकों में उ0नि0 आनंद राय (पीएनओ- 942190439) और उ0नि0 राम आशीष यादव (पीएनओ- 952031275) शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कर्तव्यों के प्रति शिथिलता और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही दोषी कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मियों को भी सख्त संदेश दिया गया है कि कार्य में लापरवाही कतई स्वीकार नहीं होगी।

ये भी पढ़ें फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन हड़पने की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें