संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत से सनसनी ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। के कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसण्ड गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला का शव खेत में मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता मायके आई हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।












