जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर के सख्त निर्देश।हर शिकायत का समयबद्ध और गंभीर निस्तारण अनिवार्य।

जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर के सख्त निर्देश।हर शिकायत का समयबद्ध और गंभीर निस्तारण अनिवार्य।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि सभी थाना प्रभारी जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों की नियमित समीक्षा करें तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दें।

ये भी पढ़ें गाजीपुर में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें