साहित्य चेतना समाज की काव्य गोष्ठी में गूंजे भाव और विचार

साहित्य चेतना समाज की काव्य गोष्ठी में गूंजे भाव और विचार
ब्यूरो चीफ: पं. कृष्ण बिहारी त्रिवेदी

गाजीपुर: साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में ‘चेतना प्रवाह’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित आवास पर पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. शकुंतला राय के यहां एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय कुमार पाण्डेय द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया।

काव्य गोष्ठी में विभिन्न कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। मनोज यादव ‘बेफिक्र’ ने मां की ममता पर आधारित मार्मिक पंक्तियां प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। युवा कवि गोपाल गौरव ने अपनी गजल के जरिए सामाजिक संदेश दिया, वहीं ओज के कवि दिनेश चंद्र शर्मा ने जोशीली कविता से माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

भजन गायक एवं कवि अभिमन्यु सिंह यादव, शायर कुमार नागेश और हास्य-व्यंग्य के कवि आशुतोष श्रीवास्तव ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने ‘बूढ़ी दादी’ कविता के माध्यम से संवेदनाओं को जीवंत किया। संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने प्रेरणादायक पंक्तियों से सभी का उत्साह बढ़ाया, जबकि संजय पाण्डेय ने हास्य पैरोडी ‘भंडारा’ सुनाकर माहौल में ठहाके गूंजा दिए।

कार्यक्रम में प्रभाकर त्रिपाठी, विनीता राय, अर्चना राय, ज्योति उपाध्याय, शैल्वी राय एवं मृगेन्द्र कुमार राय सहित अनेक साहित्यप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. शकुंतला राय ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन साहित्यिक वातावरण को समृद्ध करते हैं और नए रचनाकारों को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने योगिराज पवहारी बाबा पर आधारित अपनी पुस्तक भी सभी को भेंट की।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने किया।

ये भी पढ़ें जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर के सख्त निर्देश।हर शिकायत का समयबद्ध और गंभीर निस्तारण अनिवार्य।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें