होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा हेतु समीक्षा गोष्ठी आयोजित

होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा हेतु समीक्षा गोष्ठी आयोजित

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । दिनांक 22.04.2026 को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय द्वारा क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 25.04.2026 से 27.04.2026 तक जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान परीक्षा की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने, पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, CCTV कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी तथा खुफिया इकाइयों (LIU) को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों के बाहर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) के लिए सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए गए।सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़ें पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें