पुलिस सेवा की परम्पराओं, अनुशासन और सेवा भाव का अद्वितीय प्रतीक “रिजर्व पुलिस लाइन्स गाजियाबाद में प्रशिक्षु आरक्षीगण हेतु सामूहिक भोज का आयोजन

पुलिस सेवा की परम्पराओं, अनुशासन और सेवा भाव का अद्वितीय प्रतीक “रिजर्व पुलिस लाइन्स गाजियाबाद में प्रशिक्षु आरक्षीगण हेतु सामूहिक भोज का आयोजन

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट गाजियाबाद में कुल 582 प्रशिक्षु आरक्षीगण का 09 माह का आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण होने के दृष्टिगत दिनांक 26.04.2026 को पासिंग आउट परेड कार्यक्रम प्रस्तावित है। पासिंग आउट परेड के उपलक्ष्य में आज दिनांक 24.04.2026 को सायं 19:00 बजे समस्त प्रशिक्षु आरक्षीगण के साथ उच्चाधिकारीगण के द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं प्रशिक्षु आरक्षीगण को भोजन परोसकर उन्हें पुलिस सेवा की परम्पराओं, अनुशासन तथा सेवा भावना का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया। कार्यक्रम में कमिश्नरेट गाजियाबाद एवं 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी श्रीमती प्रियाश्री पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं द्वारा अनेक उत्साहपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई जिसमें प्रशिक्षुओं द्वारा नृत्य, संगीत, नाटक, कवितापाठ और लोकगीत जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षुओं द्वारा पारम्परिक लोकनृत्य, आधुनिक नृत्य एवं गीतों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता को दर्शाया। सामूहिक भोज का आयोजन न केवल प्रशिक्ष आरक्षीगण के लिए एक सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करने हेतु किया गया, बल्कि इसका उद्देश्य उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन और परंपराओं का अनुभव कराना भी था। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भोजन परोसने की परम्परा पुलिस बल में आपसी सहयोग, सम्मान और सेवा भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रशिक्षु आरक्षीगण को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना ही पुलिस बल की असली पहचान है। सामूहिक भोज कार्यक्रम में प्रशिक्षु आरक्षीगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सामूहिक भोज का यह आयोजन प्रशिक्षु आरक्षीगण के लिए प्रेरणादायी और अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ। इस आयोजन ने प्रशिक्षुओं को पुलिस सेवा की परम्पराओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें प्रेरणा और उत्साह प्रदान किया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया