समस्त मीडिया बन्धुओं के लिए आवश्यक सूचना कुल 25 स्थानों पर श्रमिक आरोग्य मेलों का आयोजन किया जा रहा माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निजी अस्पतालों एवं एनजीओ के सहयोग से 24 अप्रैल से 01 मई 2026 तक
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
मीडिया बन्धुओं को सादर अवगत कराना है कि माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निजी अस्पतालों एवं एनजीओ के सहयोग से 24 अप्रैल से 01 मई 2026 तक श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र ग्राम सूरजपुर, बरौला, सेक्टर-16 झुग्गी, सर्फाबाद, सेक्टर-15 नया बास, सेक्टर-8 झुग्गी, चौड़ा, मलकपुर, असगरपुर, छपरौला, हबीबपुर, नगला इलाहाबास, नयागांव, सलारपुर, वेदापुर, छलेरा, गेझा, सेक्टर-09 की झुग्गी, मंगरौली, रोजा जलालपुर, कुलेसरा, ककराला तथा ग्राम भंगेल सहित कुल 25 स्थानों पर श्रमिक आरोग्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है।इन मेलों में श्रमिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, टीकाकरण, कैंसर स्क्रीनिंग, टीबी जांच, आयुष्मान कार्ड निर्माण, निःशुल्क दवाएं एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं श्रमिकों की सुविधानुसार प्रदान की जा रही हैं।
समय:
प्रातः 06:00–09:00 बजे एवं सायं 06:00–09:00 बजे
मीडिया बंधुओं से अनुरोध है कि श्रमिक आरोग्य मेलों का व्यापक स्तर पर कवरेज करने का कष्ट करें।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।












