दर्दनाक मौत: बच्चों को लेने ससुराल गया था, रात में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सड़क हादसे में पिता की दर्दनाक मौत: बच्चों को लेने ससुराल गया था, रात में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

संवादाता अमन अहमद: एटा। मलावन थाना क्षेत्र में स्थित जायका होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदरराऊ थाना क्षेत्र के ग्राम फुलरई निवासी सत्यदेव के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का काम करता था।

घटना गुरुवार देर रात की है, जब सत्यदेव अपनी ससुराल लाल्डुंडवारा गया था। पारिवारिक विवाद के चलते वह अपनी पत्नी से बच्चों को साथ ले जाने की ज़िद करने लगा। बात नहीं बनने पर वह अकेले ही बाइक से निकल पड़ा। रात करीब 2 बजे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायल को वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह जायका होटल के पास शव पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।दर्दनाक मौत: बच्चों को लेने ससुराल गया था, रात में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मृतक के ससुर लाल सिंह ने बताया कि सत्यदेव रात को घर आया था और बच्चों को साथ ले जाने की जिद कर रहा था। वहीं, मृतक के भाई राजू को पुलिस ने हादसे की जानकारी दी।

थाना मलावन प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि पुलिस को रात 2 बजे सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

परिवार में हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें एटा में आकाशीय बिजली की चपेट में आया किशोर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें