तहसीलदार के आदेश की अवहेलना, दबंगों ने जबरन जमीन पर किया कब्जा

तहसीलदार के आदेश की अवहेलना, दबंगों ने जबरन जमीन पर किया कब्जा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़/बाघराय। तहसीलदार के स्पष्ट आदेश के बावजूद ग्राम अवतारपुर में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों द्वारा विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। पीड़ित पक्ष ने प्रशासनिक आदेशों की खुली अवहेलना का आरोप लगाया है।

पीड़ित राजेश सिंह के अनुसार, गांव के ही शुभम सिंह, शिवम सिंह, गजाधर सिंह, योगेंद्र सिंह, सूरज सिंह, सुंदरम सिंह समेत अन्य लोगों ने तहसीलदार द्वारा दिए गए यथास्थिति बनाए रखने के आदेश को नजरअंदाज करते हुए जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है कि दबंगों ने मौके पर पहुंचकर जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया और विरोध करने पर धमकी भी दी।

बताया जा रहा है कि उक्त भूमि को लेकर मामला पहले से ही तहसील स्तर पर विचाराधीन है। तहसीलदार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि जब तक मामला निस्तारित न हो, तब तक यथास्थिति बनाए रखी जाए। इसके बावजूद आदेशों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष स्पष्ट नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए सदर विधायक, सभासदों को दिलाई गई शपथ…

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal