प्रतापगढ़: नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए सदर विधायक, सभासदों को दिलाई गई शपथ…
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
सदर विधानसभा के नगर पंचायत अंतू में सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य…
नामित सभासदों को एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ…
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का नगर पंचायत अध्यक्ष संजय सोनी द्वारा किया स्वागत एवं सम्मान…
शपथ ग्रहण करने वाले सभासदों में मुन्ना गुप्ता, प्रदीप सरोज, महेश गुप्ता रहे।
इस दौरान बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने कहा पद मिलने से जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, जिसका उपयोग जनहित में होना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा बीजेपी में सभी पदाधिकारियों को जनहित के कार्यों को देनी चाहिए शीर्ष वरीयता।
नामित सभासदों को उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि अब से नगर पंचायत के विकास में आपके योगदान का मूल्यांकन किया जायेगा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत ईओ अजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य बीजेपी कोषाध्यक्ष शिवविलास वैश्य, राजेश पांडे, आशीष मिश्रा, अभिषेक मिश्र, अजय सरोज, समेत बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें एटा में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी समेत 5 वाहन जब्त












