एटा में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी समेत 5 वाहन जब्त

एटा में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी समेत 5 वाहन जब्त

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  एटा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम सुन्ना सिहोरी में देर रात छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसा गया।

तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय एवं नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर बिना किसी वैध अनुमति के खनन करते हुए 1 जेसीबी मशीन और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली (मिट्टी से भरी) को पकड़ा।

सभी जब्त वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना पिलुआ पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

जब्त किए गए उपकरण:

1 जेसीबी मशीन

4 ट्रैक्टर-ट्रॉली

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जनपद में किसी भी हालत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है और राजस्व क्षति का आकलन कर वसूली भी की जाएगी। वहीं नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने कहा कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: डाला वाहन पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, सीएचसी में इलाज जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें