राजापुर मुफरीद में झाबर खेल का भव्य आयोजन, डॉ. नीरज त्रिपाठी ने किया उद्घाटन
जिला संवाददाता अमित शुक्ला प्रतापगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा राजापुर मुफरीद में पारंपरिक खेल झाबर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी सदर डॉ. नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही।कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान नौशाद शाह एवं भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सलमान खान के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर की टीमों के बीच खेली गई, जिसमें प्रतापगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुल्तानपुर को हराकर जीत हासिल की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि झाबर जैसे पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी परंपरा से जुड़ने का अवसर मिलता है और उनकी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगती है। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, देवमणि पांडेय, रियाज सुल्तान, पूर्व प्रधान शेर अली, हजरत अली, गोले भाई, साबिर, शराफत अली, सोहेल, इंतेखाब मोबिन सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।वेदांत तिवारीकोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इंचार्ज जिला कांग्रेस कमेटी,प्रतापगढ़
आगे भी पढ़े सड़क सुरक्षा पर डीएम की सख्ती, मददगारों को मिलेगा सम्मान












