प्रसिद्ध व्यवसायी उमेश जायसवाल का हाल जानने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह

प्रसिद्ध व्यवसायी उमेश जायसवाल का हाल जानने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।पट्टी। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पट्टी चौक के प्रसिद्ध व्यवसायी उमेश जायसवाल का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह उनके आवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर चिकित्सकीय जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस मौके पर मोती सिंह ने कहा कि उमेश जायसवाल जी हमारे क्षेत्र के सम्मानित व्यापारी हैं। उनके अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही उनसे मिलने आया हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः सामान्य जीवन में लौटें।

इस दौरान आदर्श नगर पंचायत पट्टी के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह भदौरिया, पूर्व नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल, राजा अर्जुन प्रताप सिंह, अशोक श्रीवास्तव, रामचरित्र वर्मा, सहित नगर के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।।

आगे भी पढ़ें डीएम ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें