Prayagraj: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर 11 उम्मीदवार, कुल 200 दावेदार मैदान में

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर 11 उम्मीदवार, कुल 200 दावेदार मैदान में

मतदान 23 जुलाई को, 9674 अधिवक्ता करेंगे वोटिंग

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए इस बार 200 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद पर 11, जबकि महासचिव पद पर 8 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 9 और उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 42 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम समय सीमा आज (शुक्रवार) शाम 5 बजे तक तय की गई है। रविवार और सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 9674 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 23 जुलाई को कराया जाएगा, जिसमें कार्यकारिणी के 28 पदों के लिए वोटिंग होगी।

चुनाव को लेकर अधिवक्ता समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी प्रमुख पदों पर कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें बरेली: महिला लेखपाल ने प्रेम प्रसंग के चलते लगाई फांसी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें